फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister Anurag Singh Thakur asked for soil from every house

Una News: केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने घर-घर से मांगी मिट्टी

Mon, 04 Sep 2023 11:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Sep 2023 11:39 PM IST
सार

अनुराग ने दोनों विधानसभाओं में घर-घर से मिट्टी मांगी। उन्होंने हरोली के सलोह में आयोजित कलश यात्रा में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दोनों विधानसभा के लोगों को मेरी माटी मेरा देश अभियान मे हिस्सा लेने का अनुरोध किया।  

विज्ञापन
Union Minister Anurag Singh Thakur asked for soil from every house
अनुराग सिंह ठाकुर ने घर-घर से मांगी मिट्टी - फोटो : संवाद

विस्तार

 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सोमवार को मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हरोली और गगरेट विधानसभाओं के कार्यक्रमों में भाग लिया। अनुराग ने दोनों विधानसभाओं में घर-घर से मिट्टी मांगी। उन्होंने हरोली के सलोह में आयोजित कलश यात्रा में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दोनों विधानसभा के लोगों को मेरी माटी मेरा देश अभियान मे हिस्सा लेने का अनुरोध किया।  अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभूमि हिमाचल प्रदेश बलिदानियों की भूमि है। यहां हमारे गांव वीरों के किस्सों से भरे पड़े हैं। कहा कि मेरी माटी मेरा देश हमारे शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को याद करने का उन्हें श्रद्धांजलि देने का प्रयास है। मेरी माटी, मेरा देश आजादी के अमृत महोत्सव का अंतिम कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत देश के साढ़े छह लाख गांवों में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन


कहा कि 30 करोड़ घरों से मिट्टी ली जाएगी। प्रत्येक गांव में अमृत वाटिका बनेगी। प्रत्येक गांव की मिट्टी को ब्लॉक स्तर से होते हुए देश की राजधानी लाया जाएगा। पंच प्रण के शपथ लिए जाएंगे। वीरों का नमन मिट्टी का वंदन होगा। हम घूम-घूम कर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान कर रहे हैं। मिट्टी के दिल्ली आने पर कर्तव्य पथ से होते हुए इंडिया गेट की ओर एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इंडिया गेट के पास आजादी का अमृत महोत्सव मेमोरियल बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य देश में एकता एकजुटता की भावना बनाए रखना, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पाना और अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व करना है ताकि देश का हर नागरिक कर्तव्य को पूरा कर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed