{"_id":"6481f0e7a10412b323012607","slug":"union-energy-minister-took-stock-of-nagsti-post-adjacent-to-china-met-itbp-jawans-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने चीन से सटी नगस्ती पोस्ट का लिया जायजा, आईटीबीपी जवानों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने चीन से सटी नगस्ती पोस्ट का लिया जायजा, आईटीबीपी जवानों से मिले
Thu, 08 Jun 2023 10:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Jun 2023 10:39 PM IST
सार
आरके सिंह गुरुवार को किन्नौर जिले में चीन सीमा से सटी द्वितीय भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बटालियन की नगस्ती पोस्ट पहुंचे। यहां उन्होंने आईटीबीपी के जवानों से मिलकर सीमा का जायजा लिया।
विज्ञापन
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह किन्नौर दौरे पर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह गुरुवार को किन्नौर जिले में चीन सीमा से सटी द्वितीय भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बटालियन की नगस्ती पोस्ट पहुंचे। यहां उन्होंने आईटीबीपी के जवानों से मिलकर सीमा का जायजा लिया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और सीएम यहां छितकुल गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री और सीएम ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी शिकायतें और मांगें जानीं। उन्होंने जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छितकुल गांव को केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम गोद लेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र स्थापित करेंगे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम उत्तरी सीमा में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और शहरों के समान सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है। इसके तहत जिले के छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव को विकसित करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि छितकुल में एक मेगावाट का विद्युत संयंत्र स्थापित करेंगे और क्षेत्र के छोटे नालों पर सूक्ष्म जल विद्युत परियोजनाएं स्थापित करने की संभावनाएं देखेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इस मौके पर सीएम ने छितकुल से मंडी के लिए बस सेवा बहाल करने का निर्णय लिया। यह बस सेवा कोरोना काल से बंद थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छितकुल में सामुदायिक हॉल, पार्किंग सहित बस स्टैंड और मिनी स्टेडियम के निर्माण की मांग पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।