{"_id":"64ed95600449e2a10d096417","slug":"unidentified-people-beaten-up-the-businessman-going-home-after-closing-the-shop-snatched-the-cash-absconded-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, 26 हजार नकदी छीनी, फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, 26 हजार नकदी छीनी, फरार
Tue, 29 Aug 2023 06:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:35 PM IST
सार
दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की और व्यापारी से 26 हजार नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी नकदी छीनकर फरार(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना बिलासपुर सदर क्षेत्र में सोमवार रात को दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी के साथ अज्ञात लोग मारपीट 26 हजार रुपये की नकदी छीन कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कंठ लाल निवासी कंदरौर ने बताया कि रात के समय वह दुकान बंद कर घर की ओर से जा रहा था।
विज्ञापन
तभी दो व्यक्ति वहां पर आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद उन्होंने उसकी जेब से 26 हजार रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन