फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Undertrial prisoner escapes himachal police custodyin Dharamshala

Dharamshala: लूटपाट का विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार

Fri, 20 May 2022 02:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 May 2022 02:15 PM IST
सार

एसपी डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि लूटपाट मामले में विचाराधीन कैदी प्रिंस पठानकोट से फरार हो गया है। उसे ढूंढा जा रहा है, अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Undertrial prisoner escapes himachal police custodyin Dharamshala
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लूटपाट का एक विचाराधीन कैदी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया है। उसे कांगड़ा पुलिस पठानकोट कोर्ट में चोरी के एक मामले में संलिप्तता पाए जाने पर लेकर गई थी। मामले की सूचना मिलने पर जिला पुलिस ने अलर्ट जारी कर पंजाब के विभिन्न थानों को उसकी फोटो भेज दी है और कैदी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगल के तहत बनोई में सुनार बंडी निवासी शशि कुमार 22 अप्रैल को अपने एक साथी के साथ स्कूटर पर घर जा रहा था। 

विज्ञापन


बंडी से दो किलोमीटर दूर दो नकाबपोश लोगों ने स्कूटर को रोका। पहले हवा में गोली चलाई। उसके बाद उन्होंने सुनार व उसके साथी की आंखों के मिर्च पाउडर डालकर बैग से करीब सवा दो किलो सोने और एक किलो 352 ग्राम चांदी के गहने लूट लिए। मामले में संलिप्त लूटपाट के आठ आरोपियों को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किया था। वहीं लूटपाट के इन आरोपियों पर पंजाब में भी कई मामले दर्ज थे, जिसके चलते जिला कारागार में बंद पांच कैदियों को पेशी के लिए पठानकोट कोर्ट ले जाया गया था।
विज्ञापन


एसपी डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि बंडी के अंतर्गत लूटपाट मामले में विचाराधीन कैदी प्रिंस पठानकोट से फरार हो गया है। उसे ढूंढा जा रहा है, अलर्ट जारी किया गया है। कैदी की फोटो पुलिस थानों में भेजी गई है। जो पुलिस कर्मचारी कैदी को लेकर गए थे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed