{"_id":"65100ad6bc061f313b092b3e","slug":"under-seva-pakhwada-health-of-200-patients-was-checked-free-medicines-were-also-distributed-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सेवा पखवाड़े के तहत 200 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा, मुफ्त दवाइयां भी बांटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सेवा पखवाड़े के तहत 200 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा, मुफ्त दवाइयां भी बांटीं
Sun, 24 Sep 2023 03:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 24 Sep 2023 03:39 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़े के रूप में देश भर में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
200 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़े के रूप में देश भर में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा मंडी मंडल की ओर से चिकित्सा शिविर का अयोजन ग्राम पंचायत सदोह में किया गया।
विज्ञापन
जिसमें प्रयास हेल्थ केयर पुरानी मंडी का विशेष योगदान रहा। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर ने किया । इस मेडिकल कैंप में गायनी, फिजियोथेरेपी, बाल, मेडिसिन सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। सदोह सहित आसपास की अन्य पंचायतों के लगभग 200 लोगों ने शिविर में स्वास्थ्य लाभ लिया।
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में परामर्श के साथ मुफ्त दवाएं भी मरीजों को बांटी गईं। मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर ने इस शिविर में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।। शिविर में सदोह पंचायत के प्रधान देवी चंद, मंडल उपाध्यक्ष शिव कुमार, महामंत्री गिरीश चंदेल, मनोज कुमार, डॉ. ओम राज शर्मा, डॉ. केसी शर्मा, डॉ. जीवानंद, डॉ. हरी प्रिय, डॉ. मनीषा, डॉ. भानु शर्मा, चेत राम, दुर्गेश शर्मा, कनवी शर्मा, विजय ठाकुर, सुनीता आदि सभी ने अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़े के रूप में देश भर में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा मंडी मंडल की ओर से चिकित्सा शिविर का अयोजन ग्राम पंचायत सदोह में किया गया।