फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uncontrolled bus collided with tree and entered shops conductor died on the spot

Una Accident: हरियाणा रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, परिचालक की मौत, छह घायल

Wed, 03 May 2023 06:01 PM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, जोल (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोल (ऊना) Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 03 May 2023 06:01 PM IST
सार

हरियाणा रोडवेज की बल्लभगढ़ से बैजनाथ जा रही बस अनियंत्रित होकर बड़ूही में सफेदे के पेड़ से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर बस दूसरी दिशा में घूमकर एक घर में घुस गई।

विज्ञापन
Uncontrolled bus collided with tree and entered shops conductor died on the spot
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊना-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर बडूही में बुधवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में परिचालक की मौत हो गई। जबकि अन्य छह लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायल एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। चहीं अन्यों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा था। पुलिस ने इस संबंध में बस चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के दौरान बस में करीब 15 सवारियां बैठी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे हरियाणा रोडवेज की बल्लभगढ़ से बैजनाथ जा रही बस अनियंत्रित होकर बड़ूही में सफेदे के पेड़ से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर बस दूसरी दिशा में घूमकर एक घर में घुस गई। इससे घर के भीतर सो रहे मां-बेटा भी इसकी चपेट में आने से घायल हो गए। दुर्घटना में चालक पेड़ से टक्कर के समय बस से गिर गया और उसकी टांगें टूट गई। वहीं, टकराने के बाद बस के घर के भीतर घुस गई, जिससे परिचालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिचालक के सिर और मुंह पर चोटें आई थी। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार (45) पुत्र सुखरम पाल निवासी गांव खेड़ा भवानियां तहसील व जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं चालक भूपिंदर सिंह पुत्र सतवीर सिंह निवासी गांव व डाकघर डुवल ढान जिला झज्जर हरियाणा का रहने वाला है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य को अंजाम दिया। बस दुर्घटना में बैजनाथ पपरोला के रहने वाले चंदन चौहान, उनकी पत्नी संगीता और दो वर्षीय की बेटी शमया भी घायल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान संगीता को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बड़ूही स्थित जिस घर में बस घुसी, वहां सो रहे नितिन चौधरी पुत्र तिलक राज और माता रेखा देवी घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed