{"_id":"e54e6a472b8267ebc6ad8ffdfe28046d","slug":"una-turns-into-power-guzzler-as-mercury-jumps-to-44-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुभती, जलती गर्मी का मौसम आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुभती, जलती गर्मी का मौसम आया
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला, ऊना
Updated Thu, 05 Jun 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश भी अब गर्मी से तपने लगा है। ऊना, नाहन सहित अन्य कई जिलों में पारा चढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।
विज्ञापन
वीरवार को ऊना जिला का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। जो अब तक के सीजन का सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया है। उधर, शिमला का तापमान भी 30.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में भी उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। आने वाले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा, तेज धूप खिली रहेगी और तापमान में इजाफा होगा।
विज्ञापन
वीरवार को सुंदरनगर का अधिकतम तापमान 39.9, भुंतर 36.0, कल्पा 25.4, धर्मशाला 33.8, नाहन 38.0 और सोलन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि एक सप्ताह तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। प्रदेश भर में तापमान में अभी और इजाफा होगा।
शिमला, कुल्लू-मनाली सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है। मैदानी इलाकों की चिलचिलाती गर्मी और लू से राहत पाने के लिए विभिन्न राज्यों से पर्यटक प्रदेश की ठंडी वादियों का रुख कर रहे हैं।