फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News: Ispur Panchayat of Haroli is first in the entire district for excellent work.

Una News: बेहतरीन कार्यों के लिए हरोली की ईसपुर पंचायत जिलेभर में प्रथम

Fri, 22 Sep 2023 05:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Sep 2023 05:19 PM IST
सार

 जिला स्तर पर 5,000 से अधिक जनसंख्या के लिए विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत ईसपुर जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रही है। जबकि खंड स्तर पर ब्लॉक गगरेट की ग्राम पंचायत अंबोटा प्रथम तथा ब्लॉक ऊना की बहडाला पंचायत ने प्रथम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Una News:  Ispur Panchayat of Haroli is first in the entire district for excellent work.
ईसपुर पंचायत जिलेभर में प्रथम - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 के अंतर्गत ऊना जिले की 15 पंचायतों को बेहतर कार्य करने के लिए उपायुक्त राघव शर्मा ने डीआरडीए भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 5,000 से अधिक जनसंख्या के लिए विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत ईसपुर जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रही है। जबकि खंड स्तर पर ब्लॉक गगरेट की ग्राम पंचायत अंबोटा प्रथम तथा ब्लॉक ऊना की बहडाला पंचायत ने प्रथम स्थान हासिल किया। जानकारी के अनुसार दो से 5,000 तक की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में जिला स्तर पर ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत अजौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


जबकि ब्लॉक अंब की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर, ब्लॉक बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली, ब्लॉक गगरेट की ग्राम पंचायत कुनेरन, ब्लॉक हरोली की ग्राम पंचायत बीटन तथा ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत बनगढ़ प्रथम स्थान पर रही। वहीं 2000 से कम जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में जिला स्तर पर अंब ब्लॉक की ग्राम पंचायत नारी चिंतपूर्णी प्रथम स्थान पर रही। जबकि खंड स्तर पर ब्लॉक अंब की ग्राम पंचायत नन्दपुर, बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपलू, ब्लॉक गगरेट की ग्राम पंचायत अम्लैहड़, ब्लॉक हरोली की ग्राम पंचायत रोड़ा व ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत छतरपुर प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन


ठोस व तरल कचरे का उचित प्रबंधन करने के निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि जिला की 245 पंचायतों में से 15 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023-24 के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार मिला है। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेता पंचायतों को बधाई दी। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे विजेता पंचायतों से प्रेरणा लें तथा आगामी वर्ष के लिए स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य करें। उन्होंने पंचायतों से ठोस व तरल कचरे के निष्पादन के लिए नगर पंचायत से नियमित संपर्क रखें। उन्होंने पंचायत प्रधानों से कहा कि वे पंचायतों को एक मॉडल के रूप में विकसित करें। पंचायत स्तर पर लोगों को सूखे व गीले कचरे के अलग-अलग निष्पादन के लिए लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर उन्होंने विजेता पंचायतों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम मैप भी लॉन्च
इसके अलावा उपायुक्त राघव शर्मा की ओर से पूरे जिला व पांचों ब्लॉकों का ज्योग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम मैप को भी लॉन्च किया। इसके माध्यम से जिले की और सभी पंचायतों की लोकेशन पता लगाने में असानी रहेगी। इस अवसर पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, पीओ डीआरडीए शैफाली शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, समस्त बीडीओ सहित 15 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed