फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   UltraTech Cement Company has supplied 4,694 metric tonnes of govt cement so far

Bilaspur News: अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने अब तक की 4,694 मीट्रिक टन सरकारी सीमेंट की सप्लाई

Wed, 21 Dec 2022 10:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Dec 2022 10:27 PM IST
सार

प्रदेश सरकार से अनुबंध होने के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने अब तक 4,694 मीट्रिक टन सरकारी सीमेंट की सप्लाई की है। बाकी बचे सीमेंट की भी एक से दो दिन में सप्लाई कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
UltraTech Cement Company has supplied 4,694 metric tonnes of govt cement so far
सीमेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार से अनुबंध होने के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने अब तक 4,694 मीट्रिक टन सरकारी सीमेंट की सप्लाई की है। बाकी बचे सीमेंट की भी एक से दो दिन में सप्लाई कर दी जाएगी। अल्ट्राटेक कंपनी ने बुधवार को शाम 6:00 बजे तक 650 मीट्रिक टन सरकारी सीमेंट की सप्लाई की है। सोमवार को 2,100 मीट्रिक टन और मंगलवार को 1,744 मीट्रिक टन सीमेंट की सप्लाई की थी। एसीसी बरमाणा और अंबुजा दाड़लाघाट में सीमेंट प्लांट बंद होने के बाद सरकार ने अल्ट्राटेक को 6,000 मीट्रिक टन (1.20 लाख बोरियां) सीमेंट का ऑर्डर दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि जिला ऊना, चंबा और बिलासपुर (झंडूता उपमंडल को छोड़ कर) में सरकारी निर्माण कार्यों के लिए पहले से ही अल्ट्राटेक सीमेंट की सप्लाई होती है। अन्य जिलों में एसीसी और अंबुजा सीमेंट की सप्लाई होती थी। दोनों प्लांट बंद होने के बाद सरकारी निर्माण कार्यों रुकने के कगार पर पहुंच गए थे। इसी के मद्देनजर सरकार ने अल्ट्राटेक को 6,000 मीट्रिक टन की सप्लाई का ऑर्डर दिया है। प्रदेश में सिविल सप्लाई कारपोरेशन के माध्यम से सीमेंट की सप्लाई की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed