{"_id":"62236e4121f4d7542205ce79","slug":"ukraine-crisis-vanshita-s-family-members-donated-21-thousand-to-the-chief-minister-s-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: यूक्रेन से लौटीं वंशिता के परिजनों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 21 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: यूक्रेन से लौटीं वंशिता के परिजनों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 21 हजार
Sat, 05 Mar 2022 07:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Mar 2022 07:40 PM IST
सार
वंशिता के पिता सुशील कुमार तथा माता मोनिका तोहान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी सुरक्षित घर पहुंच गई है। यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को सुरक्षित लाने में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन
वंशिता के परिजनों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 21 हजार
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूक्रेन से सुरक्षित घर आने की खुशी में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा निवासी वंशिता के अभिभावकों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 हजार की धनराशि भेंट की है। शनिवार को धनराशि का चेक वंशिता के माता-पिता ने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती को भेंट किया। वंशिता के पिता सुशील कुमार तथा माता मोनिका तोहान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी सुरक्षित घर पहुंच गई है। यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को सुरक्षित लाने में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वंशिता के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव में अभी भी हजारों भारतीय छात्र फंसे हैं।
विज्ञापन
कहा कि अपनी नेशनल यूनिवर्सिटी से बॉर्डर तक पहुंचने के लिए लगभग 22 घंटे का वक्त लगा था। एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा वंशिता ने कहा कि भारतीय छात्र किसी भी तरह बॉर्डर पार करने के लिए जद्दोजहद करते रहे और जैसे-तैसे बॉर्डर तक पहुंचना भारतीय छात्रों की प्राथमिकता रही। बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्हें फ्लाइट से सुरक्षित दिल्ली के हिमाचल भवन तक और फिर हिमाचल सरकार की सहायता से सुरक्षित अपने घर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन