UIDAI Workshop: एम आधार एप्लीकेशन करें डाउनलोड, मोबाइल फोन पर रहेगा आधार नंबर
प्राधिकरण के अधिकारियों ने मोबाइल फोन में आधार नंबर को सुरक्षित रखने के लिए आधिकारिक एप्लीकेशन एम आधार से सभी को अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि एम आधार एप में आधार कार्ड को लिंक किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय ने शुक्रवार को राजधानी शिमला में राज्य स्तरीय कार्यशाला करवाई गई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने मोबाइल फोन में आधार नंबर को सुरक्षित रखने के लिए आधिकारिक एप्लीकेशन एम आधार से सभी को अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि एम आधार एप में आधार कार्ड को लिंक किया जा सकता है। आधार कार्ड को कई सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अनिवार्य किया गया है। लोगों को कई जगह अपना आधार कार्ड दिखाना होता है। आधार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत कई सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर,पैन कार्ड से लिंक करना जरूरी है। अगर कोई भी व्यक्ति हर जगह अपने साथ आधार की मूल कॉपी रखता है, तो आधार कार्ड खो भी सकता है। इसके लिए एम आधार एप को डिजिटल पार्टनर के तौर पर तैयार किया गया है।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कहा कि आधार में बच्चों के नामांकन में हिमाचल प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। राज्य ने ईपीडीएस और राशन कार्डों को आधार से जोड़ने में भी सराहनीय कार्य किया है। प्रधान सचिव सूचना प्रौद्योगिकी डॉ. रजनीश ने आधार में बेस्ट प्रेक्टिस पर आधारित प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आधार लिंकिंग परियोजना वर्ष 2010 में आरंभ की गई थी। राज्य में इसका कवरेज सौ प्रतिशत से अधिक है। निदेशक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति केसी चमन ने राज्य ई पीडीएस वितरण प्रणाली में ई केवाईसी कार्यान्वयन के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के पांच सत्रों में आधार की विशेषताएं, आधार के उपयोग पर प्रमुख विकास, हिमाचल प्रदेश राज्य के सर्वोत्तम अभ्यास, आधार प्रमाणीकरण और शिकायत निवारण तंत्र, डेटा गोपनीयता और सूचना सुरक्षा पर विचार विमर्श किया गया। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और आधार सक्षम भुगतान प्रणाली पर एक प्रस्तुति दी गई। उप महानिदेशक प्रेम नारायण ने बताया कि कैसे यूआईडीएआई ने आधार से संबंधित निवासियों की शिकायतों के निवारण के लिए कई शिकायत निवारण चैनल तैयार किए हैं। सोफिया दहिया ने पात्रता आधारित लाभों के लिए परिवार पहचान पत्र की अवधारणा के बारे में बताया।