{"_id":"64a03deeaf74d2ea1b0bb8c6","slug":"ugc-made-anti-ragging-affidavit-mandatory-to-be-given-along-with-the-application-form-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: यूजीसी ने एंटी रैगिंग शपथपत्र किया अनिवार्य, आवेदन फॉर्म के साथ देना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: यूजीसी ने एंटी रैगिंग शपथपत्र किया अनिवार्य, आवेदन फॉर्म के साथ देना होगा
Sun, 02 Jul 2023 11:58 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:58 AM IST
सार
निजी और सरकारी कॉलेजों में नए सत्र में प्रवेश के लिए शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में इस बार यूजीसी ने एंटी रैगिंग शपथ पत्र भरना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
यूजीसी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के निजी और सरकारी कॉलेजों में नए सत्र में प्रवेश के लिए शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में इस बार यूजीसी ने एंटी रैगिंग शपथ पत्र भरना अनिवार्य कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अलग से हर छात्र को एंटी रैगिंग शपथ पत्र भरना ही होगा। इसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। हालांकि, शपथ पत्र को भरने को लेकर छात्र कुछ परेशान भी हो रहे हैं। इसमें कुछ सवालों और जानकारी को भरने में छात्रों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
इसमें कॉलेज का नाम, प्राचार्य या निदेशक का नाम, कॉलेज का फोन नंबर, कोर्स के ईयर के साथ ही कक्षा या कोर्स में कुल छात्र-छात्राओं की संख्या जैसे कॉलम भरने अनिवार्य किए गए हैं। कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्रों को शपथ पत्र में मांगी हर जानकारी संबंधित कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए प्रोस्पेक्टस में मिल जाएगी। छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरने से पूर्व प्रोस्पेक्टस से पूछी जाने वाली जानकारी को नोट करना होगा, ताकि ऑनलाइन शपथ पत्र भरते हुए मांगी जानकारी लिख सके।
विज्ञापन
राजीव गांधी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने माना कि इस बार यूजीसी के निर्देश पर ऑनलाइन आवेदन के साथ शपथ पत्र ऑनलाइन भरना अनिवार्य किया गया है। इसमें जो भी जानकारी मांगी गई है, वह कॉलेज के ऑनलाइन उपलब्ध प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध है। छात्र प्रोस्पेक्टस को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद ही आवेदन फॉर्म और शपथ पत्र को भर कर जमा करवाए।
विज्ञापन
पांच जुलाई तक बढ़ाई पीजी के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पांच जुलाई 2023 तक बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की ओर जारी अधिसूचना के अनुसार अब पीजी डिग्री, डिप्लोमा कोर्स के विद्यार्थी रेगुलर और रीअपीयर परीक्षाओं के लिए बिना लेट फीस के पांच जुलाई तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
राजधानी के कॉलेजों की लैब में दाखिला फार्म भर सकेंगे छात्र
शिमला। राजधानी शिमला के एक्सीलेंस कॉलेज संजौली, कोटशेरा और आरकेएमवी ने इस बार दाखिला प्रक्रिया के लिए नई पहल शुरू की है। तीनों ही कॉलेजों ने अपनी कंप्यूटर लैब दाखिला फार्म भरने के लिए खोल दी है। विद्यार्थी इन लैब में जाकर ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। छात्रों की मदद के लिए शिक्षक और कर्मचारी भी उपलब्ध रहेंगे। इससे छात्रों को साइबर कैफे में जाकर आवेदन फार्म भरने के लिए फीस चुकाने की जरूरत नहीं है।