{"_id":"5a23ff104f1c1b97678bf6a2","slug":"udanpari-baksho-devi-returned-back-to-home-after-treatment-in-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":" पीजीआई से घर लौटी उड़नपरी बख्शो देवी, अब हालत खतरे से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई से घर लौटी उड़नपरी बख्शो देवी, अब हालत खतरे से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़नपरी बख्शो देवी को पीजीआई चंडीगढ़ से छुट्टी मिल गई है। हालत खतरे से बाहर होने के बाद बख्शो ईसपुर स्थित अपने घर पहुंच गई हैं। हालांकि, बख्शो ने जहर क्यों निगला, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सोमवार को बख्शो के बयान लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि बख्शो ने शनिवार देर सायं अज्ञात कारणों से किसी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए, जहां गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
बख्शो ने दो वर्ष पहले नंगे पांव पांच हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया था जिसके बाद वह एकाएक सुर्खियों में आई थीं।
विज्ञापन
एएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि बख्शो देवी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अभी ट्रॉमा से निकली है। सोमवार को पुलिस टीम बख्शो का बयान दर्ज करने उसके पास पहुंचेगी।