फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Udaipur: 16800 feet high Kugti Pass restored after eight months

उदयपुर: 16800 फीट ऊंचा कुगती दर्रा आठ माह बाद बहाल

Wed, 30 Jun 2021 10:46 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Jun 2021 10:46 AM IST
सार

जोवरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोम देव योकी ने इस ओर से आवाजाही करने वाले लोगों से अपील की है कि अभी इस मार्ग के कई हिस्सों में बर्फ है। रास्ता मुश्किल भरा है और यहां बर्फ के हिमखंड गिरने का खतरा है। 
 

विज्ञापन
Udaipur: 16800 feet high Kugti Pass restored after eight months
कुगती पास आवाजाही के लिए बहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-चंबा को जोड़ने वाला समुद्रतल से 16800 फीट ऊंचा कुगती पास आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। मंगलवार को पहाड़ी व उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर चंबा के भरमौर चौरासी मंदिर से आठ श्रद्धालुओं की टोली अपने इष्ट कुल देवता झोलिंग स्थित बुहारी देवता के दर्शन के लिए लाहौल पहुंचे हैं। यह रास्ता करीब आठ माह बाद आवाजाही के लिए बहाल हुआ है। इस दौरान इन श्रद्धालुओं को सात फीट बर्फ पर भी चलना पड़ा है।

विज्ञापन


यह श्रद्धालु महज दो दिन का सफर कर लाहौल पहुंच गए हैं। जबकि लाहौल से इसी रास्ते मणिमहेश झील की ओर निकलने वाले श्रद्धालु तीन दिन के रात्रि ठहराव के बाद चौथे दिन मणिमहेश डल झील पहुंचते हैं। बीते वर्ष कोरोना के चलते यह रुट श्रद्धालुओं, ट्रैकरों के लिए सूना पड़ गया था, मगर इस बार आवाजाही शुरू हो गई है। इस रूट से चंबा के भेड़ पालक भी लाहौल की पहाड़ियों में तकरीबन तीन माह तक चारागाह को आते हैं। यहां से रास्ता खुलने के बाद लाहौल, मनाली व कुल्लू से काफी संख्या में श्रद्धालु मणिमहेश झील की ओर निकलते हैं। 
विज्ञापन



मंगलवार को कुगती पास जोत लांघकर भरमौर से लाहौल पहुंचे चंबा जिला के भरमौर चौरासी मंदिर के श्रद्धालु गौरी शंकर शर्मा, शुभि पंडित, सोनू, अजय कुमार, अभिशेख, विशाल, बिट्टू और जोध राम ने बताया कि वह हर वर्ष दर्शन को आते हैं। वे सोमवार को भरमौर से चलकर एक रात्रि रेलिंग रुकने के बाद मंगलवार को लाहौल पहुंचे हैं। जोवरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोम देव योकी ने इस ओर से आवाजाही करने वाले लोगों से अपील की है कि अभी इस मार्ग के कई हिस्सों में बर्फ है। रास्ता मुश्किल भरा है और यहां बर्फ के हिमखंड गिरने का खतरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed