फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Twonhall matter raised in front of Cm

सीएम के पास पहुंचा टाउनहाल की टपक रही छत का मामला

Thu, 08 Apr 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Twonhall matter raised in front of Cm
महापौर ने सचिवालय में प्रदेश पर्यटन निगम की बैठक में रखी रिपेयर करवाने की मांग
विज्ञापन

दीवारों से गिर रहे प्लास्टर का मामला भी उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक टाउनहाल भवन की खस्ता हो रही हालत का मामला अब मुख्यमंत्री के दरबार पहुंच गया है। सचिवालय में वीरवार शाम पर्यटन निगम के साथ हुई बैठक के दौरान मेयर सत्या कौंडल ने यह मामला उठाया।
मेयर ने कहा कि बारिश होते ही टाउनहाल की छत टपकने लगती है। इनके कार्यालय में भी पानी छत और खिड़कियों से अंदर आ जाता है। दीवारों से कई जगह प्लास्टर गिर गया है। टाइलें टूटने लगी हैं। यही नहीं धरातल के फ्लोर में सीलन और पानी दीवारों से अंदर आ रहा है। यहां नगर निगम कैफे खोलने के लिए भी टेंडर कर रहा है, लेकिन उससे पहले इसकी हालत सुधारना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने पर्यटन निगम के अधिकारियों को टाउनहाल में आ रही शिकायतों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करोड़ों रुपये खर्च कर पर्यटन निगम ने टाउनहॉल भवन का जीर्णोद्घार किया है। लेकिन जीर्णोद्घार के बाद से लगातार इसके काम पर सवाल उठते रहे हैं। पहले भवन में इस्तेमाल की गई इमारती लकड़ी को लेकर सवाल उठे थे। अब टूटती दीवारों और टपकती छत से नगर निगम परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट में मांगा 30 फीसदी हिस्सा
सर्कुलर रोड स्थित एचपीटीडीसी की लिफ्ट से अब जल्द ही नगर निगम को अपना शेयर मिल सकता है। इस मामले को मेयर सत्या कौंडल ने सीएम जयराम ठाकुर के समक्ष उठाया। कहा कि जिस जगह यह लिफ्ट बनी है, वहां नगर निगम की भी जमीन है। निगम ने लिफ्ट की कमाई का 30 फीसदी शेयर देने के एवज में ही अपनी जमीन दी थी। निगम की जमीन पर लिफ्ट तो बन गई लेकिन आज तक पर्यटन निगम ने 30 फीसदी शेयर नहीं दिया। मेयर ने कहा कि यदि यह शेयर निगम को मिलता है तो शहर में निर्माण कार्यों के लिए पैसा उपलब्ध हो जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने पर्यटन निगम को इसकी फाइल तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed