{"_id":"694654057322ce050b060a8b","slug":"two-youths-from-mandi-arrested-with-18-52-grams-of-heroin-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: फोरलेन पर मंडी के दो युवक 18.52 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: फोरलेन पर मंडी के दो युवक 18.52 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Sat, 20 Dec 2025 01:16 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:16 PM IST
सार
पुलिस थाना सदर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान मंडी के दो युवकों को 18.52 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना सदर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान मंडी के दो युवकों को 18.52 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी एक बाइक को जांच के लिए रोका गया।
विज्ञापन
बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर युवकों से 18.52 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान नितेश कुमार (27) निवासी गांव जरलू डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह और कन्हैया (28) निवासी गांव व डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन