फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two Youth Drown in Canal with Bolero Car at Nangal.

शादी से लौट रहे युवकों के साथ हादसा, गाड़ी समेत नहर में डूबे

Wed, 18 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 18 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two Youth Drown in Canal with Bolero Car at Nangal.

हिमाचल के जिला ऊना की सीमा से सटे नंगल क्षेत्र के महाराणा प्रताप पार्क के समीप देर रात बोलेरो कार समेत दो युवक नहर में डूब गए। हादसे में डूबे दो युवकों में से एक युवक का शव गोताखारों ने ढूंढ निकाला है, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान अवतार सिंह निवासी गंभीरपुर के रूप में हुई है। जो कि बैल्डर का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक टाहलीवाल में एक शादी समारोह में शरीक होने आए थे।
विज्ञापन


वापस घर लोटते वक्त हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार अवतार सिंह निवासी गंभीरपुर सोमवार रात को अपने दोस्त दीपक के साथ टाहलीवाल में एक शादी समारोह में आया हुआ था। देर रात जब दोनों घर वापस जा रहे थे तो महाराणा प्रताप पार्क के समीप अचानक ही कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेल्डर का काम करते थे दोनों युवक

Two Youth Drown in Canal with Bolero Car at Nangal.

दोनों ही युवक वेल्डर का काम करते थे। गोताखोरों की मदद से मृतक अवतार का शव ढूंढ लिया गया जबकि दीपक को ढूंढने के प्रयास जारी हैं। उधर, इस संबध में डीएसपी नंगल गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि नहर से ब्लैरो कार को व मृतक अवतार सिंह के शव बरामद हो गए हैं। जबकि दूसरे युवक दीपक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed