फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   two year old girl killed in dog attack in Hamirpur Himachal Pradesh

हमीरपुर: दो साल की मासूम बच्ची को झोपड़ी से ले गए कुत्ते, नोंचकर मार डाला

Fri, 25 Nov 2022 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Nov 2022 05:55 PM IST
सार

झुंड में बड़ी संख्या में कुत्ते बच्ची को घसीटते हुए झाड़ियों की तरफ ले गए। कुत्तों के शोर की वजह से परिजन बच्ची के चिल्लाने की आवाज नहीं सुन पाए।

विज्ञापन
two year old girl killed in dog attack in Hamirpur Himachal Pradesh
शहर में आवारा कुत्ते। - फोटो : संवाद

विस्तार

हमीरपुर शहर में लावारिस कुत्तों ने दो साल की बच्ची को नोंचकर मार डाला। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बच्ची की पहचान किरण (02) पुत्री लखन निवासी गांव भगत नगर, होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। बच्ची माता-पिता के साथ वार्ड नंबर आठ नया नगर हमीरपुर में रहती थी। उसके माता-पिता नगर परिषद हमीरपुर में सफाई कर्मचारी हैं। वह ठेकेदार के अधीन डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने का काम करते हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के पिता लखन ने बताया कि वह वीरवार रात अपनी झोपड़ी में थे। पत्नी खाना बना रही थी। वह भी किसी काम में व्यस्त थे। इस दौरान दो साल की बेटी झोपड़ी के बाहर खेल रही थी। इतने में वहां झुंड में बड़ी संख्या में कुत्ते पहुंच गए, जो बच्ची को घसीटते हुए झाड़ियों की तरफ ले गए। कुत्तों के शोर की वजह से परिजन बच्ची के चिल्लाने की आवाज नहीं सुन पाए।
विज्ञापन


जब बहुत देर तक बच्ची झोपड़ी के भीतर नहीं आई तो उन्होंने तलाश शुरू की। काफी देर के बाद झाड़ियों के पास देखा तो कुत्ते बच्ची के शरीर को नोंच रहे थे। परिजनों ने शोर मचाया तो कुत्ते वहां से भाग गए, लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था। बाद में इसकी सूचना हमीरपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि वार्ड नंबर आठ में कुत्तों ने एक दो वर्षीय बच्ची को मार डाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed