फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two Workers Buried While Working At Building in Solan Himachal Pradesh

खुदाई कर रहे मजदूरों पर गिरा मलबा, दो की दबकर मौत, तीन ने भागकर बचाई जान

Sun, 28 Jun 2020 06:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कंडाघाट (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, कंडाघाट (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Jun 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Two Workers Buried While Working At Building in Solan Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

सोलन जिला के कंडाघाट में निजी भवन निर्माण के लिए प्लॉट की खुदाई कर रहे पांच मजदूरों पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया, जिससे दो की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। तीन मजदूर मौके से भागकर जान बचाने में कामयाब रहे। घटना रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। मृतकों की पहचान गोरख सिंह (52) और गगन बहादुर (40) नेपाल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दीपक, रमेश और प्रवीण ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए और मजदूरों को निकालने की कोशिश करने लगे। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


एक मजदूर को घटना से करीब आधा घंटे बाद जबकि दूसरे को एक घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। अस्पताल पहुंचाने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया था। एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने बताया कि मृतकों के परिवारों को फौरी तौर पर दस- दस हजार की सहायता दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है कि इसके लिए कौन जिम्मेवार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed