{"_id":"60a78377ff573d67895cf922","slug":"two-women-killed-as-jeep-falls-into-gorge-near-sarkaghat-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो से राशन लेकर जा रहे लोगों की जीप खाई में लुढ़की, चार महिलाओं की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो से राशन लेकर जा रहे लोगों की जीप खाई में लुढ़की, चार महिलाओं की मौत, एक गंभीर
Fri, 21 May 2021 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 21 May 2021 06:15 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त जीप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रकाघाट-थौना मार्ग पर थौना कैंची के समीप एक जीप के अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिरने से गाड़ी में सवार चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। बताया जा रहा है कि कर्फ्यू ढील के दौरान गैहरा गांव की महिलाएं एक साथ थौना स्थित राशन डिपो से सामान लेने गईं थीं और जीप से वापस घर आ रही थीं। पुलिस ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
घायलों को पीएचसी थौना में उपचार नहीं मिल पाया। इस कारण इन्हें मंडी रेफर किया गया। एक की रास्ते में मौत हो गई जबकि दूसरी महिला ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। अगर पीएचसी थौना में प्राथमिक उपचार मिल गया होता तो शायद दोनों महिलाओं की जान बचाई जा सकती थी। हादसे ने स्वास्थ्य सेवाओं की भी पोल खोल कर रख दी है। हादसे के समय वाहन में सात लोग सवार थे। इनमें पांच महिलाएं, एक चालक व एक अन्य व्यक्ति शामिल था। हादसे में चालक और एक अन्य को मामूली चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
मृतक महिलाओं की शिनाख्त झांसी देवी पत्नी दामोदर दास, दामोदरी देवी पत्नी बंशी राम, कमला देवी पत्नी इंद्र सिंह और सरला देवी पत्नी रोशन लाल के रूप में हुई है। सरला देवी पत्नी लाल सिंह निवासी गैहरा गंभीर घायल हैं। कानूनगो राजेंद्र पूरी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन