फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two tantrik arrested from Ghaziabad who cheated lakhs on the pretext of worship

Kullu News: पूजा-पाठ के बहाने लाखों की ठगी करने वाले दो तांत्रिक गाजियाबाद से गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2022 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Dec 2022 05:45 PM IST
सार

प्रदेश के जिला कुल्लू के रायसन में एक घर में पूजा-पाठ करने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक महिला समेत दो तांत्रिकों को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दबोचा है। 

विज्ञापन
Two tantrik arrested from Ghaziabad who cheated lakhs on the pretext of worship
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के रायसन में एक घर में पूजा-पाठ करने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक महिला समेत दो तांत्रिकों को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दबोचा है। 17 दिसंबर को रायसन की एक महिला ने सदर पुलिस थाना कुल्लू में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया। इसका नेतृत्व उन्होंने स्वयं किया। पुलिस की जांच में शिकायत कर्ता और उसके परिवार को तांत्रिक और उसकी सहयोगी के एक मोबाइल फोन के अलावा कुछ नहीं था। दोनों फोन भी आरोपियों ने बंद रखे थे। साइबर सेल कुल्लू के आरक्षी विकास की से मदद तांत्रिक और उसके सहयोगी के असली नाम-पता मालूम किया।

विज्ञापन


इसके बाद उप निरीक्षक चमन लाल, मुख्य आरक्षी हेमंत, आरक्षी गौरव आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। 20 दिसंबर को विशेष पुलिस दल ने दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 5,96,000 रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान आबिद निवासी संजय कॉलोनी गाजियाबाद तथा नगीना निवासी राम पार्क गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि रायसन की रहने वाली एक महिला ने पुलिस थाना कुल्लू में शिकायत दर्ज करवाई थी वह 16 दिसंबर तक पति के साथ चंडीगढ़ गई थीं। उनकी गैरहाजिरी में उनकी 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी ने किसी तांत्रिक व उसकी सहयोगी को घर पर बुलाकर पूजा-पाठ करवाई गई।  इस पर तांत्रिक और उसकी सहयोगी ने घर में पूजा-पाठ के बहाने से बेटी को ठगकर घर में रखे लाखों के जेवरात और करीब 18 लाख की नकदी ले गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों से ठगी कर ले गए जेवरात के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed