फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two storey house gutted in fire at Kinnaur himachal

किन्नौर में दो मंजिला मकान जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान

Wed, 09 Jan 2019 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Jan 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Two storey house gutted in fire at Kinnaur himachal

किन्नौर जिला की खवांगी पंचायत में मंगलवार सुबह दो मंजिला मकान में आग लग गई। आगजनी की घटना से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आगजनी से किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 4 बजे भीष्म सिंह, पुत्र सरदारा सिंह, गांव खवांगी के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। मकान में कुल 5 कमरे थे, जो पूरी तरह से जल गए हैं।
विज्ञापन


मकान में नेपाली मूल के 4 किराएदार रहते थे। जब एक कमरे में आग लगी, तो किराएदारों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। किराएदारों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शार्ट सर्किट के चलते आगजनी की घटना

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते आगजनी की घटना पेश आई।

 आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार कल्पा प्रेम सरिता और फील्ड पटवारी उरज्ञान दोर्जे मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि इस आगजनी में मकान और सामान सहित लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है। एसडीएम कल्पा अवनिंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावितों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed