फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two person trapped in igmc lift.

आईजीएमसी की लिफ्ट फंसी, काफी देर तक फंसे रहे तीमारदार

Mon, 15 Feb 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 15 Feb 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
two person trapped in igmc lift.

आईजीएमसी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही से अस्पताल की लिफ्ट में तीमारदारों की जान अटक गई। अचानक चलती लिफ्ट जवाब दे गई और बीच में अटक गई। लिफ्ट में सवार दो लोग करीब 15 मिनट तक इसमें फंसे रहे। ये अस्पताल में भर्ती अपने मरीज की दवा लाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे। लिफ्ट के अचानक रुक जाने से दोनों के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं।

विज्ञापन


जब लिफ्ट काफी देर तक नहीं चली तो एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाकर मरीज के साथ आए एक अन्य तीमारदार को मोबाइल पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लिफ्ट रुक गई थी। बताया जा रहा है कि रविवार को लिफ्ट की मरम्मत का काम चल रहा था। हैरानी इस बात की है कि लिफ्ट के बाहर अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी कोई जानकारी लिखित में नहीं दी गई।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे दोनों व्यक्ति लिफ्ट में सवार हो गए। कुछ ही देर बाद अचानक लिफ्ट हिचकोले खानी लगी और लाल बत्ती जल उठी। लिफ्ट के रुकते ही दोनों व्यक्तियों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी बीच मोबाइल से इसकी सूचना बाहर पहुंचाई गई। परिचित व्यक्ति किसी तरह इलेक्ट्रिकल विंग में पहुंचा और सारी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लिफ्ट में आई खराबी को दूर किया, बावजूद लिफ्ट खड़ी रही। इससे कर्मचारियों के भी होश उड़ गए। इसी बीच कुछ देर बाद लिफ्ट खुद ही चल पड़ी। करीब 15 मिनट तक दोनों लोगों की सांसें लिफ्ट में अटकी रहीं। लिफ्ट के नीचे पहुंचते ही दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। दोनों सहमे हुए लग रहे थे।

तीमारदारों ने प्रबंधन को जमकर कोसा
दोपहर बाद ब्लॉक- सी में लिफ्ट बंद होने के कारण अस्पताल आए मरीजों ने प्रशासन को जमकर कोसा। यहां आए पवन, सोनू और मयंक ने बताया कि गंभीर मरीजों को हर वक्त यहां से लाया और ले जाया जाता है, लेकिन लिफ्ट की मरम्मत तथा लिफ्ट बंद होने जैसे कोई सूचना यहां पर नही दर्शाई गई है। मरम्मत करने वाली कंपनी को मरीजों तथा अस्पताल आए लोगों की कोई चिंता नही है।

ऐसे मामले की जानकारी नहीं

इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद ने बताया कि अस्पताल में कुछ ही समय पहले नयी लिफ्ट लगाई है। लिफ्ट बंद होने का व उसमें लोगों के फंसे होने का मामला कोई मामला उनके ध्यान में नही है।


मरम्मत कार्य की सूचना तक नहीं दी

अस्पताल में लिफ्ट की मरम्मत का कार्य चल रहा था। लेकिन आसपास लिफ्ट बंद होने की कोई चेतावनी नही लगाई गई थी। बिना सूचना पढ़े दोनों लोग अंदर चले गए और फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed