फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two people died after tipper fell into a deep ditch, an accident occurred on Razana-Maina road.

Sirmour Road Accident: गहरी खाई में टिपर गिरने से दो लोगों की मौत, रजाना-माइना सड़क पर हुआ हादसा

Sat, 27 Jan 2024 06:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jan 2024 06:15 PM IST
सार

सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के रजाना के समीप टिपर के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा रजाना-माईना सड़क पर हुआ, जहां टिपर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। 

विज्ञापन
Two people died after tipper fell into a deep ditch, an accident occurred on Razana-Maina road.
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के रजाना के समीप टिपर के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा रजाना-माईना सड़क पर हुआ, जहां टिपर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार टिपर (एचपी 71ए 1142) 25 जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे माइना से रजाना की ओर जा रहा था। इस बीच टटियाना नामक स्थान पर चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों की सहायता से घायलों को तुरंत गहरी खाई से बाहर निकला और उन्हें 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया, लेकिन दोनों घायलों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बड़वाना निवासी देवेंद्र सिंह (31) और रजाना निवासी रामानंद (42) के तौर पर हुई है। उधर, तहसीलदार संगड़ाह प्रोमिला धीमान ने मृतकों के आश्रितों को 25,000-25,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डढवाल ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सिविल अस्पताल ददाहू में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed