फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two people detained for spreading communal violence in Majra Sirmaur

सिरमौर: माजरा में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के आरोप में हिरासत में लिए दो लोग

Fri, 20 May 2022 03:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 May 2022 03:48 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी के बाद सांप्रदायिक तनाव फैलाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले की जांच के लिए डीएसपी पांवटा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय एसआईटी टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
Two people detained for spreading communal violence in Majra Sirmaur
हिरासत(सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी के बाद सांप्रदायिक तनाव फैलाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले की जांच के लिए डीएसपी पांवटा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय एसआईटी टीम गठित की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं कर रही।  माजरा पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार माजरा पुलिस की गाड़ी पर पथराव और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में पुलिस पूर्व बीडीसी सदस्य, वर्तमान पंचायत प्रधान का पति और एक पंचायत प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। माजरा में हुए इस घटनाक्रम में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पहली एफआईआर में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दूसरी एफआईआर में माजरा पुलिस थाने का घेराव, पुलिस की गाड़ी को नुकसान पहुंचाने, थाने के बाहर तलवारें लहराने और सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया है। इसमें दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। इसके साथ ही मामले की साइबर जांच भी की जा रही है। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मंगलवार को एक समुदाय के लोगों ने सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। उपमंडलाधिकारी पांवटा को भी शिकायत सौंपी। 17 मई की शाम जब माजरा पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची तो पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया गया। कुछ ही समय बाद माजरा थाने को घेर लिया गया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। माजरा थाने में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। रात को जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रात 12 बजे के बाद मामला शांत हो सका। इसके बाद बुधवार को आईजी हिमांशु मिश्रा ने भी माजरा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed