{"_id":"65ebfab1a4689ec1e909b007","slug":"two-patients-airlifted-from-stingri-helipad-of-lahaul-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahul News: लाहौल से बीआरओ के घायल कर्मी, दो मरीजों समेत छह लोग एयरलिफ्ट कर पहुंचाए भुंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahul News: लाहौल से बीआरओ के घायल कर्मी, दो मरीजों समेत छह लोग एयरलिफ्ट कर पहुंचाए भुंतर
Sat, 09 Mar 2024 09:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 Mar 2024 09:50 PM IST
सार
प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल से शनिवार को दो मरीजों को एयरलिफ्ट किया गया है। दोनों मरीजों को स्तींगरी हेलीपैड से लिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
स्तींगरी हेलीपैड से एयरलिफ्ट किए दो मरीज
- फोटो : संवाद
विस्तार
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति से शनिवार को एक घायल कर्मी, दो मरीजों सहित कुल छह लोगों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर भुंतर एयरपोर्ट तक लाया गया। मरीजों को स्तींगरी हेलीपैड से वायुसेना ने हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया। इसके बाद भुंतर से एंबुलेंस से कुल्लू अस्पताल लाया गया। वहीं, बीआरओ में तैनात तिंदी कुठाढ़ गांव के रतन सिंह को तिंदी हेलीपैड से चॉपर से लिफ्ट किया गया है। यह चॉपर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी छोड़ने आया था। यहां से चॉपर दोपहर बाद रतन सिंह को एयरलिफ्ट करने के लिए तिंदी हेलीपैड भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रतन सिंह पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण घायल हो गए थे। उन्हें डॉक्टरों ने कुल्लू अस्पताल रेफर किया था। पिछले एक सप्ताह से मनाली-केलांग सड़क बंद पड़ी है, ऐसे में मरीजों को घाटी से बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर ही एकमात्र विकल्प है। जिन मरीजों को एयरलिफ्ट किया गया, उनमें बिलिंग गांव के दोरजे 64 को हार्ट अटैक हुआ था।
विज्ञापन
जिस्पा के राम सिंह भी बीमार हैं। यहां से दो मरीजों समेत कुल पांच लोगों को वायुसेना ने एयरलिफ्ट किया। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि घाटी में फंसे मरीजों को एयरलिफ्ट करने के लिए आपातकाल उड़ान करवाने की प्रदेश सरकार से अपील की थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकार ने सेना के हेलीकाप्टर का इंतजाम किया।