{"_id":"5e4411958ebc3ee5c47e018f","slug":"two-new-cases-of-swine-flu-came-in-igmc-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी शिमला में आए स्वाइन फ्लू के दो नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी शिमला में आए स्वाइन फ्लू के दो नए मामले
Thu, 13 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आईजीएमसी में बुधवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मामले आए हैं। दोनों मरीजों को चिकित्सकों की निगरानी में चिल्ड्रन वार्ड में दाखिल किया गया है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक साल की बच्ची और 4 साल के बच्चे की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी में चौपाल के रहने वाले दो बच्चों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को दोनों बच्चों को बुखार होने के बाद अस्पताल लाया था। यहां से इन्हें बाल रोग वार्ड में भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बुधवार को दोनों का स्वाइन फ्लू टेस्ट भी करवाया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। दोनों बच्चों के अलावा अभिभावकों को भी टेमी फ्लू एहतियात के तौर पर खिला दी है। अस्पताल में अब तक तीन लोगों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। इनमें एक पीजी डॉक्टर भी शामिल है। दो मामले सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप है।
विज्ञापन