{"_id":"5e6f9f878ebc3ea817602824","slug":"two-more-suspected-patients-of-corona-virus-in-shimla-admitted-in-isolation-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में कोरोना वायरस के दो और संदिग्ध मरीज, आइसोलेशन वार्ड में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में कोरोना वायरस के दो और संदिग्ध मरीज, आइसोलेशन वार्ड में दाखिल
Tue, 17 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी
हिमाचल के जिला शिमला के नेरवा और जुब्बल में कोरोना वायरस के सोमवार को दो नए संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। ये दोनों नेपाल के हैं। इन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया है।
विज्ञापन
दोनों संदिग्ध को जुकाम और बुखार की समस्या है। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। ऊपरी शिमला में कोरोना प्रभावित देशों से लौटने वाले संदिग्ध मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ शनिवार को बैठक की थी।
विज्ञापन
जिसके बाद जिले के रोहड़ू, चौपाल, रामपुर और ठियोग अस्पताल में आठ बिस्तरों वाले आइसोलेशन वार्ड बनाए गए । ऐसे में दो संदिग्ध मरीजों के सामने आने के बाद अब दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन