श्रीखंड यात्रा पर गए एक और श्रद्धालु की मौत, अब तक दो की गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीखंड यात्रा पर गए बीस साल के श्रद्धालु की मौत हो गई। यह शिमला का रहने वाला था। मंगलवार को थाचड़ू के पास इसे दिल का दौरा पड़ा। इसकी पहचान हेमंत कुमार पुत्र कर्म चंद, कैथू के रूप में हुई है।
यात्रा के दौरान तीन दिन में दो श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। मंगलवार को सलील बाई (60) पुत्र जन्माशंकर जोशी निवासी गुजरात की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए बराटी नाला से निरमंड अस्पताल लाया गया।
यहां से सलील बाई को रामपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने इसे इलाज के लिए शिमला भेज दिया है। इधर, बारिश और भूस्खलन से कुछ देर लिए यात्रा प्रभावित हुई है।
सोमवार को हुई थी एक श्रद्धालु की मौत
एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि तीन दिन की यात्रा में दो श्रद्धालुओं की अब तक मौत हो चुकी है। इससे पहले सोमवार को राजेंद्र कुमार (55) गुजरात की थाचडू में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
मंगलवार को शिमला के बीस साल के युवक की मौत भी इसी स्थान पर दिल का दौरा पड़ने से हुई। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया है कि दिन में यात्रा करें और रात को हर पड़ाव पर विश्राम करें।
मंगलवार को 450 श्रद्धालुओं का पंजीकरण
मंगलवार को कुल 450 श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया गया। मंगलवार को भी लगातार बारिश होती रही, बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी होती रही।