फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two more deaths due to cold in Himachal, passerby injured due to snowfall

हिमाचल में सर्दी से दो और लोगों की मौत, हिमखंड की चपेट में आकर राहगीर घायल

Wed, 18 Dec 2019 11:40 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/हरिपुरधार/चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/हरिपुरधार/चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Dec 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Two more deaths due to cold in Himachal, passerby injured due to snowfall
मंडी में युवक की माैत - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मंडी और सिरमौर जिला में बर्फ पर फिसलने से दो लोगों की मौत गई। चंबा जिला में हिमखंड की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि दो ने भागकर अपनी जान बचाई। मंडी के रांगचा से सराज के शैटाधार में चेत स्थित अपनी नानी के घर जा रहे युवक पदम सिंह (32) ने पोशुथाच में बर्फ में फंसकर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पदम बीते सोमवार शाम को घर से निकला था। रास्ते में उसका पैर फिसला और वह नीचे गिरकर बर्फ में फंस गया। उसने बर्फ से निकलने की कोशिश की लेकिन ठंड में ठिठुर कर उसकी मौत हो गई। तलाश के बाद गांव वालों को पदम का शव बर्फ में दबा मिला। तहसीलदार बालीचौकी हीरा नंद नलबा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये फौरी राहत जारी की गई है।
विज्ञापन


सिरमौर के हरिपुरधार बाजार से सोमवार देर रात अपने घर खरोटी लौट रहे वीरेंद्र उर्फ पप्पू का भी बर्फ पर पैर फिसल गया। वह कई घंटे तक वहीं पड़ा रहा। तलाश में निकले लोग पहुंच पाते उससे पहले ही वीरेंद्र ने भी दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा-संघणी-लंगेरा मार्ग पर गुवाड़ी के समीप हिमखंड की चपेट में आने से भांदल के विनोद कुमार घायल हो गए। इन्हें ग्रामीणों की मदद से मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया, जहां से सिविल अस्पताल किहार ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed