फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two more Coronavirus positive cases in Himachal, both media personnel

हिमाचल में दो और कोरोना पॉजिटिव, दोनों मीडिया कंपनी के कर्मचारी

Wed, 15 Apr 2020 10:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two more Coronavirus positive cases in Himachal, both media personnel
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ गया है। बुधवार को आई नए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों एक मीडिया कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। इनमें एक कांगड़ा जिले के जवाली उपमंडल तो दूसरा चंबा जिले के चुवाड़ी से है। बताया जा रहा है कि दोनों पंजाब के जालंधर में काम करते हैं और 10 अप्रैल को जैसे-तैसे लौटे हैं।

विज्ञापन


कांगड़ा के युवक ने जानकारी छिपाते हुए घर पहुंच गया था, जिसके चलते उसके परिवार और आसपास के लोगों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा गया है। हालांकि प्रदेश में प्रवेश करते ही चंबा जिले के युवक ने सारी जानकारी पुलिस को दे दी, जिसके बाद उसे क्वारंटीन सेंटर में आईसोलेट किया गया था। दोनों युवकों के टांडा अस्पताल में मंगलवार को सैंपल लिए थे। 
विज्ञापन


बुधवार को कुल 115 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 113 की निगेटिव आई है। दोनों पॉजिटिव युवक देर शाम टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए हैं। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कोरोना पॉजिटिव मामले की पुष्टि की है। प्रदेश में अब तक 1426 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 35 व्यक्तिओं में इस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1839 लोग अभी निगरानी में हैं। इसकी पुष्टि अतिरिक्त मुख्य सचिव आईडी धीमान ने की है।  प्रदेश में अभी तक 5875 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है, जिनमें से 4036 लोगों ने 28 दिन की निगरानी की अनिवार्य अवधि पूरी कर ली है। प्रदेश में 12 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 18 अस्पताल में हैं। चार लोग बाहर चले गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। 


पॉजिटिव मरीज समेत दो पर केस दर्ज
पंजाब से आए चार मीडिया कर्मियों में तीन कांगड़ा जिले के बताए जा रहे हैं। इनमें सूचना छिपाने पर जवाली उपमंडल के कोरोना पॉजिटिव और पालमपुर उपमंडल के युवक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। अगर इनकी वजह से किसी की कोरोना संक्रमण से मौत होती है तो इनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज होगा। पालमपुर उपमंडल और शाहपुर उपमंडल के युवकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं जवाली और चुवाड़ी उपमंडल को हॉटस्पॉट क्षेत्र में लाया जा सकता है।

सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य, अवहेलना गंभीरता से लेंगे: जयराम   

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना के मद्देनजर बुधवार को प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जानी चाहिए।सीएम ने कहा कि तब्लीगी जमात के सभी प्राथमिक और द्वितीयक संपर्कों की पहचान और परीक्षण किया जाना चाहिए। इस संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।

लोगों से कहा है कि इसकी अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा। लोग घर पर बने मास्क भी पहन सकते हैं। उन्होंने गैर सरकारी संगठनों से राज्य के लोगों को घर-घर मास्क उपलब्ध करवाने के लिए आगे आने का आग्रह किया। कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकना भी अपराध बना दिया है। सरकार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। कहा कि आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वस्तुओं और सब्जियों को ले जाने वाले ट्रकों और अन्य निजी गाड़ियों की आवाजाही पर पाबंदी नहीं लगाई जाए, जिनमें दो चालक और एक परिचालक शामिल हों।

उन्होंने अधिकारियों को जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर लगातार नजर रखने और दोषी दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरजिला और जिला के भीतर सरकार की अनुमति के अलावा वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट को सील किया जाएगा और इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी। मुख्य सचिव अनिल खाची ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed