{"_id":"5e185b908ebc3e87bf23a21f","slug":"two-more-accused-of-online-fraud-arrested-from-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो और आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो और आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Fri, 10 Jan 2020 04:42 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Jan 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ओटीपी पूछकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो और शातिरों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड से सिम खरीदकर लोगों से फ्रॉड करते थे। आरोपियों से पुलिस ने एक लैपटॉप, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क, पांच मोबाइल, 29 सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड 4, पेन ड्राइव 4, एटीएम 8, पेटीएम 3, अज्ञात लोगों की वोटर आईडी 5, एक अज्ञात का आधार कार्ड भी बरामद किया है। मामले में पहले ही झारखंड और पश्चिम बंगाल के चार आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वर्ष 2019 में कुल्लू जिले में ओटीपी पूछकर धोखाधड़ी करने के चार मामलों में कुल्लू पुलिस की एक विशेष जांच टीम ने एक साथ तफ्तीश की। इन मुकदमों में 4 आरोपी झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों के विभिन्न जिलों से पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस एक टीम ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले में दबिश दी। यहां से कृष्णा गुप्ता (29), पुत्र शत्रुघ्न निवासी पूर्ण हॉट बर्नपुर आसनसोल और अरुण अग्रवाल (34) पुत्र श्याम सुंदर अग्रवाल, निवासी मानिकपाड़ा नर्सिंगबाद, आसनसोल पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पैसों से बिग बाजार के 3 लाख 96 हजार रुपये के गिफ्ट वाउचर की खरीद की थी। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले से पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के दो शातिरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह दोनों फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड से फर्जी सिम खरीदकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। आरोपियों के पास से मोबाइल, सिम कार्ड, फर्जी वोटर आईडी बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन