फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two leopards were trapped in an empty tank for three hours, rescued safely by breaking the wall with JCB

Shimla News: खाली टैंक में तीन घंटे फंसे रहे दो तेंदुए, जेसीबी से दीवार तोड़कर सुरक्षित निकाले

Tue, 10 Oct 2023 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा (शिमला)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा (शिमला) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Oct 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
Two leopards were trapped in an empty tank for three hours, rescued safely by breaking the wall with JCB
टैंक में तीन घंटे फंसे रहे दो तेंदुए - फोटो : संवाद

शिमला जिले के जुन्गा क्षेत्र के कोहाण में दो तेंदुए करीब तीन घंटे तक एक खाली टैंक में फंसे रहे। इन्हें देखकर गांव में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में वन विभाग की टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सोमवार शाम करीब 5:00 बजे कोहाण में निजी खाली टैंक में मरे हुए बंदर को देखकर नर और मादा तेंदुए इसमें कूद गए। यह टैंक करीब 15 फीट गहरा था। बंदर को खाने के बाद तेंदुओं ने बाहर निकलने की काफी कोशिश की लेकिन वे निकल नहीं पाए। काफी देर तक छलांग मारने के बाद वे थक हारकर टैंक में ही सो गए।

विज्ञापन


इसी दौरान यहां से गुजर रहे युवक ने उन्हें देख लिया। उसने इस बारे लोगों को सूचना दी। गांव में तेंदुए होने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना वनरक्षक रोहित शर्मा को दी। वनरक्षक ने डीएफओ से बातचीत करके दोनों तेंदुओं को सुरक्षित बाहर निकालने की योजना बनाई। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए होमगार्ड जुन्गा के कंपनी कमांडर दिनेश ठाकुर ने भी टीम मौके पर भेज दी। मालिक की सहमति से टैंक में लकड़ी के स्लीपर डाले गए लेकिन तेंदुए बाहर नहीं आए। वे एक कोने में दुबक कर बैठ गए। बाद में जेसीबी से टैंक की एक दीवार तोड़ी गई। इसके बाद दोनों तेंदुए छलांग मारकर बाहर निकले और जंगल में भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed