{"_id":"61695e7df2b17b1e842713fa","slug":"two-killed-two-injured-in-car-accident-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: शादी में जा रहे लोगों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: शादी में जा रहे लोगों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल
Fri, 15 Oct 2021 07:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Oct 2021 07:00 PM IST
सार
बनसारी गांव से दो किलोमीटर पीछे चार गाड़ियां एक साथ जब शादी समारोह में जा रही थी तो एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी जिले की सराजघाटी के दुर्गम क्षेत्र की लंबाथाच-चियूनी-शैटाधार सड़क पर शुक्रवार दोपहर डेहली मोड पर एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए थुनाग अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
मृतक और घायल एक ही गांव से संबंध रखते हैं। ये शादी में भाग लेने के लिए चेत के बनसारी जा रहे थे। मृतकों की पहचान 39 वर्षीय कमल किशोर पुत्र सूरत राम और 28 वर्षीय हेमराज पुत्र रूप लाल निवासी मझार शडान के रूप में हुई है। घायलों में 28 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र रेलु राम और लीलमणि पुत्र अमर सिंह निवासी मझार शडान शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी 32ए 6955 में सवार होकर सभी चारों लोग षडान से बनसारी गांव के लिए रवाना हुए। बनसारी गांव से दो किलोमीटर पीछे चार गाड़ियां एक साथ जब शादी समारोह में जा रही थी तो एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इससे शादी में भाग लेने जा रहे लोगों में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर सड़क किनारे मटर बेचने आए लोग बचाव कार्य के लिए दौड़े।
विज्ञापन
खाई में कार से बाहर गिरे दो लोगों ने दम तोड़ दिया था। लोगों ने दो घायलों को सड़क तक पहुंचाया और अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।