फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two killed two injured in accident in shahpur kangra himachal pradesh

कांगड़ा: धारकंडी के कानोल में कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Wed, 13 Apr 2022 07:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Apr 2022 07:04 PM IST
सार

हादसे में विवेक (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल अजय (32) ने टांडा अस्पताल में दम तोड दिया। मृतक अजय कुमार ही कार ड्राइव कर रहा था। गंभीर रूप से घायल बृज लाल (28) और संदीप कुमार (29) टांडा में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
two killed two injured in accident in shahpur kangra himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारकंडी के कानोल में बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल युवकों को टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हुई, जबकि दूसरे ने टांडा में दम तोड़ा। जानकारी के अनुसार कार सवार विवेक कुमार पुत्र रमेश चंद, बोह, तहसील शाहपुर, अजय कुमार पुत्र ठाकुर सिंह, डाकघर धुलारा, तहसील सिहुंता, बृजलाल पुत्र सरदार सिंह और संदीप पुत्र कृष्ण चंद दोनों निवासी गांव धुलारा, तहसील सिहुंता कार में सवार होकर सल्ली के गांव नौली में किसी रिश्तेदार के घर गए थे।

विज्ञापन


सुबह तड़के तीन बजे वे चारों कार एचपी 54 सी 9633 में वापस आ रहे थे। जब वे करीब साढ़े तीन बजे कनोल में पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। इसमें विवेक (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल अजय (32) ने टांडा अस्पताल में दम तोड दिया। मृतक अजय कुमार ही कार ड्राइव कर रहा था। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल बृज लाल (28) और संदीप कुमार (29) टांडा में उपचाराधीन हैं। मौके पर पहुंचे एएसआई अश्वनी ने बताया कि स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी सुबह साढ़े पांच बजे मिली। इसके बाद थाना शाहपुर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस की टीम साढ़े सात बजे मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक विवेक का धर्मशाला जबकि अजय का टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत काफी गंभीर है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, क्योंकि हादसा रात के समय हुआ था। इसलिए घायलों के बयान के बाद ही हादसे का कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed