फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two killed in road accident in Pathiyar in Kangra in Himachal Pradesh

कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

Sat, 23 Nov 2019 01:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Nov 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident in Pathiyar in Kangra in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

उपमंडल नगरोटा बगवां के पठियार में शुक्रवार देर रात शादी समारोह से लौटते वक्त एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। एक को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है जबकि दो अन्य घायलों का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे उस समय हुई, जब डाढ़ में रिश्तेदार लड़की की शादी समारोह से लौटकर पांच लोग एक कार में मलां की तरफ जा रहे थे। इस दौरान कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क के साथ लगते एक पीपल के टियाले से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी की कार का इंजन अंदर धंस गया। इस टक्कर में कार मालिक चालक मझेटली (पठियार) निवासी विपिन कुमार की मौत हो गई। अन्य युवक अनीश कुमार (हटवास) की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस दुर्घटना में घायल सभी को टांडा मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए पहुंचाया गया, लेकिन कमल कुमार निवासी मूमता को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। गोल्डी कुमार तंगरोटी व राजकुमार गुगलाहड़ का उपचार टांडा में चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। एसएचओ भारत भूषण ने बताया कि पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed