फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two killed in accident on sangla chitkul road in Kinnaur

सांगला और ननखड़ी में हादसे, दो महिलाओं समेत चार की मौत

Mon, 05 Oct 2020 07:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सांगला/ननखड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला/ननखड़ी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 05 Oct 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Two killed in accident on sangla chitkul road in Kinnaur
- फोटो : अमर उजाला

किन्नौर जिले के सांगला-छितकुल मार्ग पर सुशांग और रामपुर के ननखड़ी टिक्कर-खमाड़ी सड़क पर नालाबन के पास हुए हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। किन्नौर के सुशांग के समीप रविवार देर रात एक पिकअप गहरी खाई में गिर गई। वहीं, सोमवार दोपहर बाद चार बजे टिक्कर खमाड़ी सड़क के नजदीक नालाबौंण में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी गिरी।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों मामलों में छानबीन शुरू कर दी है।  पुलिस के अनुसार नवजीत (22) पुत्र ज्ञान सिंह गांव कटेड़ी डाकघर समरकोट और कुलदीप (23) पुत्र मिडू राम निवासी गांव जाबली डाकघर समरकोट उपमंडल रोहड़ू छितकुल गांव आए थे। रविवार देर रात को सांगला वापस जा रहे थे। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस टीम, छितकुल के ग्रामीणों व आईटीबीपी जवानों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकला।
विज्ञापन


तहसीलदार सांगला जयचंद धीमान ने कहा कि दोनों युवकों के परिजनों को प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार की राशि दी है। उधर, एसपी एसआर राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। उधर, गाड़ी सीएच 04 बी-5870 में पांच महिलाएं दोपहर चार बजे ननखड़ी से अडडू की ओर जा रही थीं। इस बीच, अचानक कार करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में आलमा (57) पत्नी कृष्ण चंद, गांव अड्डू डाकघर दनावली, तहसील ननखड़ी और गरजा देवी (47) पत्नी प्रेम सिंह गांव अड्डू तहसील ननखड़ी की मौत हो गई। अन्य तीन महिलाएं मीरा देवी (47) पत्नी केदार खुंद अड्डू, शकुंतला देवी (40) पत्नी हितनंद अड्डू तहसील ननखड़ी और सत्या (38) पत्नी सतपाल गांव चेबड़ी डाकघर दनावली तहसील ननखड़ी घायल हो गई हैं।


घायलों को ननखड़ी अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि ननखडी-अड्डू सड़क पर कार गिरने से दो महिलाओं की मौत हुई, जबकि तीन महिलाएं घायल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed