फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two killed in accident as truck overturned in una himachal pradesh

ऊना में हादसा: मैड़ी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत

Mon, 21 Mar 2022 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Mar 2022 06:33 PM IST
सार

ठठ्ठल पेट्रोल पंप के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 20 फीट नीचे जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Two killed  in accident as truck overturned in una himachal pradesh
- फोटो : संवाद

विस्तार

अंब उपमंडल के गांव ठठ्ठल में सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोग घायल हो गए। इनमें से 10 घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के तरनतारन जिला से लोग ट्रक में सवार होकर मैड़ी होली मेले में आए थे।

विज्ञापन


मेले समाप्त होने के बाद सभी सोमवार सुबह घर लौट रहे थे कि ठठ्ठल पेट्रोल पंप के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 20 फीट नीचे जा गिरा। इस हादसे में 42 वर्षीय जगतार सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव मल्ल्यिां खुर्द, जिला तरनतारन और 40 वर्षीय राजकौर पत्नी रंजीत सिंह निवासी गांव मुरादपुर, जिला तरनतारन की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक में बाबा सुखदेव सिंह निवासी मुरादपुर जिला तरनतारन पंजाब की संगत थी।
विज्ञापन


सभी लोग नौ मार्च को मैड़ी मेले में आए थे और उन्होंने कुज्जासर के समीप डेरा लगाया था। रविवार रात्री पंजे का प्रसाद लेने के बाद सभी अपने घरों को लौट रहे थे कि उनका ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक को बाबा सुखदेव सिंह का पुत्र चरणजीत सिंह चला रहा था। वह खुद भी हादसे में घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने सिविल अस्पताल अंब पहुंचकर बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed