{"_id":"63ca245e692b700f7166815c","slug":"two-killed-car-fall-into-gorge-near-karsog-mandi-himachal-pradesh-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi Accident: करसोग में 350 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो घरों के इकलौते चिराग बुझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Accident: करसोग में 350 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो घरों के इकलौते चिराग बुझे
Sat, 21 Jan 2023 12:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:35 PM IST
सार
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक घर के इकलौते चिराग थे। छुट्टी पर घर आए सैनिक को 25 जनवरी को वापस ड्यूटी पर जाना था।
विज्ञापन
करसोग-शिमला मार्ग पर कलंगार गांव के समीप हुए कार हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी जिले के करसोग में वीरवार देर रात 12:00 बजे एक कार 350 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की जान चली गई। इनमें एक सैनिक और दूसरा कॉलेज छात्र था। वीरवार देर रात को शिमला-करसोग मुख्यमार्ग पर कलंगार के समीप ऑल्टो कार (एचपी 30-9859) खाई में गिर गई। इसमें चालक सहित दो युवक सवार थे।
विज्ञापन
इनकी पहचान सैनिक होम कृष्ण (22) पुत्र नंदराम उम्र गांव गरियाला, कॉलेज छात्र नुपा राम (21) पुत्र मुनिलाल गांव पलोड डाकखाना शंकरदेहरा के रूप में हुई है। दोनों युवक घर के इकलौते चिराग थे। छुट्टी पर घर आए सैनिक को 25 जनवरी को वापस ड्यूटी पर जाना था। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन