{"_id":"665751fba4390f4e0c04f31c","slug":"two-hundred-and-fifty-employees-of-hpu-left-for-election-duty-work-of-university-branches-affected-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elections 2024: एचपीयू के ढाई सौ कर्मी चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना, विवि की शाखाओं का कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Elections 2024: एचपीयू के ढाई सौ कर्मी चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना, विवि की शाखाओं का कामकाज प्रभावित
Wed, 29 May 2024 09:35 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 29 May 2024 09:35 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के ढाई सौ से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। विवि की शाखाओं में अब नाममात्र कर्मचारी रह गए हैं। कर्मचारियों के जाने का असर विवि की इन दिनों चल रही पीजी प्रवेश परीक्षाओं की प्रक्रिया, पांच जून से शुरू हो रही पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा और विधानसभा की छह सीटों के एक जून को होने वाले उपचुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के ढाई सौ से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। 27 मई को कर्मचारी ड्यूटी के लिए रवाना हो गए हैं। विवि की शाखाओं में अब नाममात्र कर्मचारी रह गए हैं। चुनाव ड्यूटी पर भेजे विवि के इन कर्मचारियों की तीन जून को ही विवि में अपनी-अपनी शाखाओं में वापसी होगी। इससे विवि का रूटीन का कामकाज प्रभावित होना तय है। इसमें पीजी की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने में भी देरी हो सकती है।
विज्ञापन
कर्मचारियों के जाने का असर विवि की इन दिनों चल रही पीजी प्रवेश परीक्षाओं की प्रक्रिया, पांच जून से शुरू हो रही पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियों पर पड़ेगा। विवि में पहले से गैर शिक्षक कर्मचारियों के पद रिक्त चल रहे हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, मंडी जिले के दुर्गम क्षेत्रों से यूजी और पीजी परीक्षाओं, परिणाम, डिग्री, अंक तालिका आदि लेने लिए आने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को हो सकती है। विवि प्रशासन ने एक जून को चुनाव के बाद सोमवार तीन जून तक स्टाफ के लौटने के बाद ही लोगों को काम के लिए विवि आने की अपील की है।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र शर्मा की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा है कि तीन जून तक सिर्फ अति आवश्यक, समय सीमा में निपटाए जाने वाले कार्यों को लेकर ही विवि आएं। शाखाओं में स्टाफ की कमी होने से अधिक संख्या में लोगों के काम से आने पर उनके कार्य को जल्द निपटाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
परीक्षा शाखाओं का भी काम होगा प्रभावित
स्नातक डिग्री कोर्स की 22 मई को समाप्त हो चुकी परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कर अवार्ड विवि को आना शुरू हो जाएंगे। इन अवार्ड की एंट्री और परिणाम तैयार करने का कार्य भी प्रभावित हो सकता है। प्रदेश के करीब 80 हजार विद्यार्थियों ने यह परीक्षाएं दी हैं। इनमें अंतिम वर्ष के करीब 35 हजार विद्यार्थियों को अपने यूजी के परिणाम के आने का इंतजार रहेगा हैं।