{"_id":"6394a165a1ca217b96066f82","slug":"two-hours-extension-in-reservation-facility-at-una-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una Railway Station: ऊना रेलवे स्टेशन पर आरक्षण सुविधा में दो घंटे का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Railway Station: ऊना रेलवे स्टेशन पर आरक्षण सुविधा में दो घंटे का विस्तार
Sat, 10 Dec 2022 08:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:40 PM IST
सार
ऊना रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को आरक्षण सुविधा दो घंटे और ज्यादा मिलेगी। अंबाला रेलवे डिविजन ने ट्रेन आरक्षण प्रणाली को छह से आठ घंटे तक कर दिया है। अब यात्रियों को आरक्षण सुविधा सुबह 08:00 से शाम 04:00 बजे तक मिलेगी।
विज्ञापन
ऊना रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऊना रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को आरक्षण सुविधा दो घंटे और ज्यादा मिलेगी। अंबाला रेलवे डिविजन ने ट्रेन आरक्षण प्रणाली को छह से आठ घंटे तक कर दिया है। अब यात्रियों को आरक्षण सुविधा सुबह 08:00 से शाम 04:00 बजे तक मिलेगी। वर्ष 2001 से रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित आरक्षण काउंटर में 20 वर्ष बाद इस सुविधा में विस्तार मिला है। जिला ऊना सहित आसपास के अन्य जिलों के यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड का निर्णय काफी सुविधाजनक साबित होगा। इससे पूर्व यहां यात्रियों को यह सुविधा केवल छह घंटे तक मिल रही थी। अब यात्री आठ घंटे के अंदर स्थानीय स्टेशन और देश की किसी भी ट्रेन में अपनी सीट को आरक्षित करा सकेंगे।
विज्ञापन
ऊना रेलवे स्टेशन पर आठ घंटे हुई आरक्षण सुविधा में हालांकि दोपहर एक 01:00 बजे से 02:00 बजे तक भोजन अंतराल रहेगा। समय विस्तार से ऊना से चलने वाली नांदेड़ साहिब, हिमाचल एक्सप्रेस, वंदे भारत और जन शताब्दी जैसी ट्रेनों में सीट आरक्षित करा सकेंगे। दूसरी ओर देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेन में सीट आरक्षण का लाभ ले सकेंगे। स्टेशन मास्टर रोहित झा ने बताया कि स्टेशन में अंबाला रेलवे डिविजन ने टिकट आरक्षण की समयसारिणी में दो घंटे को और बढ़ाया है। ऊना रेलवे स्टेशन पर अब यात्री सुबह 08:00 से शाम 04:00 बजे तक टिकट आरक्षण प्रणाली का लाभ ले सकेंगे। रेल आरक्षण सुविधा के समय बढ़ने से ऊना सहित हमीरपुर, कांगड़ा आदि जिलों के रेल यात्रियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन