फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two Himachal jawans injured in Pakistani shelling in Jammu

Himachal: पाकिस्तानी गोलाबारी में हिमाचल के दो जवान जम्मू में घायल, आरएस पुरा-राजोरी में थे तैनात

Mon, 12 May 2025 09:35 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 May 2025 09:35 AM IST
सार

जम्मू के आरएस पुरा में तैनात बीएसएफ के एसआई व्यास देव पुत्र प्रेमचंद शनिवार रात को ड्यूटी पर तैनात थे, तभी पाकिस्तानी गोलाबारी में उन्हें गंभीर चोटें आईं 

विज्ञापन
Two Himachal jawans injured in Pakistani shelling in Jammu
व्यास देव, गुरनाम सिंह(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में तैनात हिमाचल प्रदेश  के ऊना जिले के दो जवान पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हो गए। जम्मू के आरएस पुरा में तैनात बीएसएफ के एसआई व्यास देव पुत्र प्रेमचंद शनिवार रात को ड्यूटी पर तैनात थे, तभी पाकिस्तानी गोलाबारी में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने अपना पैरा खो दिया। उनका इलाज जम्मू में सैन्य अस्पताल में चल रहा है। हरोली के गांव बाथू के रहने वाले व्यास देव ने इस साल सेवानिवृत्त होना है। उधर, भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट के जवान गुरनाम सिंह निवासी छेत्रा, ऊना भी घायल हुए हैं। राजोरी में ड्यूटी के दौरान एक बम धमाके में गुरनाम सिंह के सिर पर चोट आई है।

विज्ञापन

शाहपुर के बलिदानी पवन को पिता-पत्नी का सैल्यूट
जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी में बलिदान हुए सूबेदार मेजर पवन कुमार रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। बलिदानी की पत्नी ने पारंपरिक वेशभूषा में पति को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी। बेटे अभिषेक ने मुखाग्नि दी। दो माह बाद ही पवन रिटायर होने वाले थे। इससे पहले बलिदानी की पार्थिव देह रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे शाहपुर के सिहोलपुरी आवास पर पहुंची। बरदाईं स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान सेना की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सेना के जवानों ने थ्री राउंड फायर कर अपने साथी को अलविदा कहा। इस दौरान सरकार की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में हजारों लोग मौजूद रहे। लोगों में पाकिस्तान के प्रति रोष और भारतीय सेना के प्रति सम्मान स्पष्ट झलक रहा था। पिता की आंखों में दुख नहीं, बल्कि गर्व झलक रहा था। बताया जा रहा बताया जा रहा है कि शनिवार को पुंछ में सेना का दल सीमावर्ती क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर था। इस दौरान पाकिस्तान पाकिस्तान की ओर से दागे गए तोप के गोले के छर्रे सूबेदार मेजर पवन के पेट में लगे थे। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए थे और उनका काफी खून बह गया था, जिसके चलते उनकी शहादत हुई।

विज्ञापन

शाहपुर के बलिदानी पवन को पिता-पत्नी का सैल्यूट
जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी में बलिदान हुए सूबेदार मेजर पवन कुमार रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। बलिदानी की पत्नी ने पारंपरिक वेशभूषा में पति को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी। बेटे अभिषेक ने मुखाग्नि दी। दो माह बाद ही पवन रिटायर होने वाले थे। इससे पहले बलिदानी की पार्थिव देह रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे शाहपुर के सिहोलपुरी आवास पर पहुंची। बरदाईं स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान सेना की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी दी गई। इसके बाद सेना के जवानों ने थ्री राउंड फायर कर अपने साथी को अलविदा कहा।

इस दौरान सरकार की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में हजारों लोग मौजूद रहे। लोगों में पाकिस्तान के प्रति रोष और भारतीय सेना के प्रति सम्मान स्पष्ट झलक रहा था। पिता की आंखों में दुख नहीं, बल्कि गर्व झलक रहा था। बताया जा रहा बताया जा रहा है कि शनिवार को पुंछ में सेना का दल सीमावर्ती क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर था। इस दौरान पाकिस्तान पाकिस्तान की ओर से दागे गए तोप के गोले के छर्रे सूबेदार मेजर पवन के पेट में लगे थे। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए थे और उनका काफी खून बह गया था, जिसके चलते उनकी शहादत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed