फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two groups fight in Sangti, three students injured

छात्रों की झड़प में तीन घायल

Sun, 17 Apr 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two groups fight in Sangti, three students injured
शिमला। राजधानी के बालूगंज क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में तीन छात्र घायल हो गए। इनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी छात्र शहर के एक विवि और कॉलेज में पढ़ते हैं। शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मामला शनिवार देर रात मिडिल सांगटी क्षेत्र में यह घटना पेश आई। सूचना मिली कि कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद देर रात पुलिस सभी छात्रों को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक सभी छात्र रोहड़ू, चिढ़गांव, जुब्बल और स्थानीय निवासी हैं। बताया जा रहा है कि पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफतीश जारी है। घटना के बारे में कॉलेज प्रबंधन को सूचित किया गया है।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पिता और बेटी घायल
शिमला। राजधानी में वाहन की टक्कर में पिता और बेटी घायल हो गए। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार देर शाम मंडी-शिमला राष्ट्रीय हाईवे पर तवी मोड़ के पास यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लोअर चक्कर निवासी प्रिया ने बताया कि वह स्कूटी चला रही थी और पिता भी उसके साथ थे। तवी मोड़ के पास तो एक वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में उन्हें चोटें आई हैं। उधर, बालूगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed