फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two grooms stuck in snowfall in Lahaul Spiti Marriage in Mandi himachal pradesh

घर पर बजा शादी का बैंड-बाजा, बाराती भी तैयार पर बर्फ ने रोक दी दूल्हे की राह

Mon, 04 Feb 2019 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Feb 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Two grooms stuck in snowfall in Lahaul Spiti Marriage in Mandi himachal pradesh

बर्फ में फंसे दो युवाओं के लिए अपनी ही शादी में पहुंचना मुश्किल हो गया है। मंडी के योग राज और बजौरा के देवेंद्र कुमार की शादी की तैयारियां घर पर जोरों से चली हुई हैं। योग राज के घर कल से शहनाई बजने वाली है। जबकि, देवेंद्र की शादी सात फरवरी को तय है। ये दोनों अभी लाहौल में फंसे हैं। 

विज्ञापन


दोनों को यही उम्मीद है कि आज नहीं तो कल हेलीकाप्टर की सुविधा नसीब हो ही जाएगी और वह शादी को घर पहुंच जाएंगे, लेकिन समय निकलता जा रही है। जिला प्रशासन ने हालांकि प्राथमिकता के आधार पर योग राज और देवेंद्र कुमार के लिए हेलीकॉप्टर में सीट का प्रावधान कर रखा है।
विज्ञापन


लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा। योग राज केलांग में कृषि विभाग में तैनात हैं और पांच फरवरी को इनकी शादी तय है। जिला कुल्लू के बजौरा निवासी बिजली बोर्ड में बतौर कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two grooms stuck in snowfall in Lahaul Spiti Marriage in Mandi himachal pradesh

इनकी शादी भी सात फरवरी को होनी है। दोनों लाहौल घाटी में टनल का मार्ग बंद और हेलीकॉप्टर की नियमित उड़ाने न होने से लाहौल में ही फंसे हुए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जनजातीय क्षेत्रों की ओर उड़ने वाली शीतकालीन हेलीकॉप्टर सेवा समय पर नहीं मिलने से इन दोनों दूल्हों की परेशानी बढ़ गई है। 

इस बीच प्रदेश सरकार ने चार फरवरी को भुंतर-पांगी-चंबा-भुंतर के लिए उड़ान का शेड्यूल तय किया है। जबकि पांच फरवरी को लाहौल के लिए हेलीकाप्टर की चार उड़ानों का शेड्यूल जारी किया है।

इस दिन मौसम विभाग ने भी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा है कि प्रशासन को आपातकालीन हेलीकॉप्टर सेवा देकर घाटी में फंसे लोगों को राहत देनी चाहिए। उधर, मंडी डॉ. मारकंडा ने बताया कि हेलीकॉप्टर की उड़ानों में मौसम का अड़ंगा आ रहा है। प्रशासन अपनी तरफ से कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed