फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in road accident near baddi solan.

दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल

Thu, 07 May 2015 11:44 PM IST
Updated Thu, 07 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident near baddi solan.

बद्दी-बरोटीवाला में हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना पिंजौर-बद्दी एनएच पर बद्दी टोल बैरियर के पास बलत पुल पर हुई। पंजाब के रोपड़ के ऊंचा खेड़ा निवासी सागर (22) अपने साथी राहुल के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। दोनों परवाणू अपने किसी दोस्त से मिलने आए हुए थे।

विज्ञापन


जैसे ही बद्दी टोल बैरियर के पास बलत पुल पर पहुंचे तो वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक सागर के हेलमेट के कई टुकड़े हो गए। मौके पर खून पानी की तरह बह रहा था। इस बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बद्दी से एंबुलेंस आई और बेहोश पड़े सागर को बद्दी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

ट्रक की टक्‍कर से बाइक सवार की मौत

two died in road accident near baddi solan.

मंडावाला चौकी के जांच अधिकारी राम मेहर ने बताया कि पुलिस ने कालका में शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दूसरी घटना वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे बरोटीवाला-पट्टा मार्ग पर हुई जहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक युवक राजेंद्र सिंह (22) पट्टा गांव का रहने वाला था। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। भागुड़ी निवासी बालक राम अपने साथी राजेंद्र कुमार के साथ बाइक पर बरोटीवाला कंपनी में आ रहे थे।

जैसे ही वह सूरजपुर के पास पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक से टकरा कर दोनों घायल हो गये। उन्हें ईएसआईसी अस्पताल काठा में भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि बालक राम अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घायल कामगार ट्रक का नंबर नहीं पढ़ पाया लेकिन उन्होंने साथ लगते थानों व चौकियों में सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed