फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two coronavirus infected cases came from random samples for the first time in Himachal

हिमाचल में पहली बार रैंडम सैंपल से आए दो संक्रमित बने पहेली

Sun, 19 Apr 2020 11:51 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Apr 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Two coronavirus infected cases came from random samples for the first time in Himachal
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में पहली बार जिला हमीरपुर के दोनों कोरोना संक्रमित मरीज रैंडम सैंपल परीक्षण में सामने आए हैं। दोनों का यात्रा इतिहास नहीं होने से संक्रमण कैसे फैला यह पहेली बन गया है। महिला बजूरी पंचायत में रह रहे एक ठेकेदार की पत्नी जबकि दूसरा संक्रमित नादौन के जोलसप्पड़ का एक निजी स्कूल का प्रिंसिपल है। दोनों संक्रमित मेडिकल कॉलेज में चेकअप कराने आए थे। शुक्रवार देर रात दोनों को भोटा अस्पताल में भर्ती कर दिया। हमीरपुर जिले में पहली बार कोरोना संक्रमण के मामले आने पर यहां कर्फ्यू में ढील रद्द कर दी है, जिले की सीमाएं सील करने के अलावा स्वास्थ्य विभाग ने दोनों परिवारों के सदस्यों समेत सौ से अधिक के सैंपल लिए हैं। दोनों के परिजन घर पर क्वारंटीन कर दिए हैं। 

विज्ञापन


हैरानी की बात है कि दोनों कोरोना संक्रमित मरीज अपने परिवार के साथ घर पर रह रहे थे। ठेकेदार की पत्नी उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं। वे पिछले 20 वर्षों से बजूरी में किराये के भवन में रहते हैं। उसी भवन में बाहरी राज्यों के करीब 8 से 9 परिवारों के 35 से अधिक लोग रहते हैं। महिला और उसका परिवार 26 फरवरी को बरेली में एक रिश्तेदार की शादी में गए थे और पांच मार्च को हमीरपुर लौटे। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने डेढ़ सप्ताह पहले कान में सरसों का तेल डाला था जो जम गया था और उसे सुनने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विशेषज्ञ के पास गए, लेकिन वहां फ्लू ओपीडी में चेकअप करवाने को कहा।
विज्ञापन


पत्नी को जुकाम और बुखार की कोई समस्या नहीं। अस्पताल में डॉक्टर ने सैंपल लेने को कहा। जोलसप्पड़ निवासी स्कूल संचालक ने बताया कि वह तीन महीने से घर पर है। बुखार होने पर गांव के क्लीनिक पर पहले 28 मार्च, फिर 3 अप्रैल को चेकअप करवाया, जिससे स्वास्थ्य में सुधार हो गया, लेकिन पत्नी ने उन्हें कोरोना का हवाला देते हुए मेडिकल कॉलेज जाने को कहा। यहां फ्लू ओपीडी में सैंपल लिए, जांच में दोनों सैंपल पॉजिटिव निकले। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने बताया कि दोनों मरीज रैंडम सैंपलिंग से सामने आए हैं। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेज थ्री में पहुंचने की आशंका 

विशेषज्ञ बताते हैं कि कोरोना संक्रमण की पहले स्टेज में विदेशों से आए लोगों के संक्रमित होने का खतरा था। दूसरा पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से। तीसरी स्टेज में स्थानीय लोगों में बिना किसी के संपर्क और ट्रेवल हिस्ट्री के संक्रमण फैलना होता है। हालांकि, सरकार और प्रशासन संक्रमण कैसे फैला इसकी जांच में जुटे हैं।

कैबिनेट ने मामले पर चिंता जताई, जांच के निर्देश दिए
कैबिनेट ने हमीरपुर में बगैर लक्षण और बगैर यात्रा इतिहास के कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आने पर गहरी चिंता जताई। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की गंभीरता से खोज करने की भी जरूरत जताई, जिससे कि इस वायरस को अन्यत्र फैलने से रोका जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed