फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two chief guests reached in under 14 sports competition in chamba, fierce Ruckus, one returned angry

Chamba: अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में पहुंच गए दो मुख्यातिथि, जमकर हुई बहसबाजी

Tue, 04 Jul 2023 06:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jul 2023 06:06 PM IST
सार

चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर दो मुख्यातिथि पहुंच गए। 

विज्ञापन
Two chief guests reached in under 14 sports competition in chamba, fierce Ruckus, one returned angry
प्रतियोगिता में पहुंच गए दो मुख्य अतिथि, जमकर हुआ हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मंगलवार को सियासी खेल हो गया। चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर दो मुख्यातिथि पहुंच गए। पहले कांग्रेस नेता यशवंत सिंह खन्ना और बाद में चुराह के भाजपा विधायक हंसराज आ पहुंचे। विधायक के पहुंचने पर उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों में खूब बहस हुई और विवाग बढ़ गया।

विज्ञापन


स्टाफ ने बीच-बचाव करते हुए माहौल को शांत करने की कोशिश की। लेकिन, एसएमसी अध्यक्ष के निमंत्रण पर पहुंचे विधायक समर्थकों ने आधा घंटे तक स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही विधायक अपने समर्थकों संग कार्यक्रम से लौट गए। उधर विधायक हंसराज ने स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों का कांग्रेसीकरण करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
शिक्षा खंड कल्हेल और तीसा की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कांग्रेसी नेता को बतौर मुख्यातिथि बुलाया गया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करना आरंभ किया। इतने में चुराह के विधायक हंसराज भी पहुंच गए। कार्यक्रम में दो-दो मुख्यातिथि बुलाए जाने पर नाराज विधायक के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए स्कूल स्टाफ के साथ बहसबाजी तक कर डाली।
कोट

Trending Videos

क्या बोले नेता
चुराह के विधायक हंसराज ने बताया कि एसएमसी की ओर से आए निमंत्रण पर वह कार्यक्रम में गए। लेकिन, प्रधानाचार्य कांग्रेस नेता के मित्र हैं। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस नेता को बुलाया था। कहा कि कांग्रेस सरकार स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में भी राजनीति कर रही है।

कांग्रेस नेता यशवंत सिंह खन्ना ने बताया कि सरकार और विभाग के निर्देशानुसार ही प्रधानाचार्य ने उन्हें बतौर मुख्यातिथि बुलाया है। हालांकि, विधायक को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया। लेकिन, उनके समर्थकों ने विद्यालय परिसर में खूब हो-हल्ला किया और प्रधानाचार्य को डराने-धमकाने की कोशिश भी की।

प्रधानाचार्य वीर सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार ही मुख्यातिथि को बुलाया गया। विधायक ने अपने समर्थकों के साथ विद्यालय में पहुंचकर हो-हल्ला किया और डराने-धमकाने की भी कोशिश की। जिस पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed