{"_id":"6ade33639aa35ad4f90e6220","slug":"road-safety-oversight-lax-on-holidays-chamba-news-c-88-1-ssml1006-201059-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: छुट्टी के दिन सड़क सुरक्षा का पहरा ढीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: छुट्टी के दिन सड़क सुरक्षा का पहरा ढीला
Sun, 25 Oct 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
हरदासपुरा-करियां मार्ग पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट सवार तीन युवा। संवाद।
हरदासपुरा-करियां मार्ग पर एक दोपहिया पर तीन-तीन सवार, यातायात निगरानी पर उठे सवाल
रविवार को यातायात नियमों की अनदेखी, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। यातायात नियमों के पालन में दिन देखकर ढील नहीं दी जा सकती, लेकिन हरदासपुरा-करियां मार्ग पर रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
बाइक और स्कूटी पर तीन-तीन युवा बिना हेलमेट सफर करते नजर आए। कार्यदिवसों में यातायात नियमों को लेकर होने वाली सख्ती के बीच छुट्टी के दिन की यह तस्वीर निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार से शनिवार तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होती है, जबकि रविवार को सड़क पर निगरानी कम दिखाई देती है। सुबह से शाम तक दोपहिया वाहनों पर नियमों की अनदेखी के मामले सामने आते हैं। एक बाइक पर तीन लोगों का सफर करना और हेलमेट न पहनना दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोट का जोखिम बढ़ाता है। लोगों ने मांग की है कि यातायात पुलिस छुट्टी के दिन भी नियमित गश्त करे और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित बनाए। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि छुट्टी वाले दिन यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
--
एक बाइक पर तीन सवार होना और बिना हेलमेट सफर करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा है। -सरोज कुमार
--
छुट्टी के दिन शहर में पुलिस की निगरानी और कार्रवाई न होने पर सवाल उठना लाजिमी है। वाहन दुर्घटना दिन देखकर नहीं होती। - रवि कुमार
--
सवाल पुलिस विभाग से है कि यातायात नियमों पर कार्रवाई सातों दिन होगी या छुट्टी के दिन नियम तोड़ने वालों को यूं ही छूट मिलती रहेगी। - सन्नी कुमार