{"_id":"6ade3206a9c349e8d002e986","slug":"the-balloon-didnt-burst-even-when-pricked-with-a-needle-a-science-experiment-left-everyone-amazed-chamba-news-c-88-1-cmb1003-201061-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सूई चुभाने पर भी नहीं फूटा गुब्बारा, विज्ञान के प्रयोग ने सबको चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सूई चुभाने पर भी नहीं फूटा गुब्बारा, विज्ञान के प्रयोग ने सबको चौंकाया
Sun, 25 Oct 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा में प्रदर्शनी के दौरान गुब्बारे में सुभाई गई सुई।संवाद
चौगान की आत्मनिर्भर प्रदर्शनी में रोचक प्रयोगों से विज्ञान के सिद्धांत समझते रहे बच्चे और बड़े
जिज्ञासा जगाते प्रयोग, विज्ञान को करीब से जानने का मिला मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हवा से भरे गुब्बारे में सूई चुभाने के बाद भी उसका न फूटना लोगों के लिए कौतुहल बन गया। चंबा के चौगान में आयोजित आत्मनिर्भर प्रदर्शनी में इस प्रयोग ने लोगों का ध्यान खींचा। दर्शक जहां गुब्बारे को देखकर हैरान हुए, वहीं इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण जानने में भी दिलचस्पी दिखाते रहे।
प्रयोग में गुब्बारे के उस हिस्से पर सूई लगाई जाती है, जहां रबर पर खिंचाव अपेक्षाकृत कम होता है। सही जगह और सावधानी से सूई डालने पर गुब्बारा तुरंत नहीं फट सकता। हालांकि, इसका परिणाम रबर की गुणवत्ता और प्रयोग करने के तरीके पर निर्भर करता है। इस प्रदर्शन के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को सरल उदाहरण से समझाने का प्रयास किया गया।
प्रदर्शनी में विज्ञान को किताबों तक सीमित रखने के बजाय प्रयोगों से समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में रुचि दिखाई और उनके पीछे के कारणों को जानने की कोशिश की। रविवार को प्रदर्शनी का समापन हो गया।
विज्ञापन
--
प्रयोगों से बढ़ी विद्यार्थियों की दिलचस्पी
वैज्ञानिक अमितेश वर्मा ने बताया कि चौगान में आयोजित वैज्ञानिक प्रदर्शनी के प्रति विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। बच्चों को विज्ञान के विभिन्न रोचक प्रयोग दिखाए गए, ताकि वे वैज्ञानिक सिद्धांतों को आसानी से समझ सकें।