{"_id":"662a8d05a3afd6c3590e74ba","slug":"two-brothers-from-chamba-passed-jee-main-exam-without-coaching-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Mains Success Story: चंबा में दिहाड़ीदार के बेटों ने बिना कोचिंग पास की जेईई मेन की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Mains Success Story: चंबा में दिहाड़ीदार के बेटों ने बिना कोचिंग पास की जेईई मेन की परीक्षा
Thu, 25 Apr 2024 10:36 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 25 Apr 2024 10:36 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दो भाइयों ने जेईई मेन परीक्षा पास की है और वो भी बिना किसी कोचिंग और मार्गदर्शन के। दोनों सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी के विद्यार्थी हैं
विज्ञापन
गौरव और सौरभ
- फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिहाड़ी लगाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले सूरज प्रकाश के बेटों ने जेईई मेन परीक्षा पास की है। गौरव और सौरभ की सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बड़ी बात यह है कि दोनों भाइयों ने बिना किसी कोचिंग और मार्गदर्शन के यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों ने इसका श्रेय माता सीमा देवी, पिता सूरज प्रकाश और शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
दोनों सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी के विद्यार्थी हैं और धूड़ासपड़ गांव के रहने वाले हैं। पिता दिहाड़ी और खेतीबाड़ी कर परिवार चलाते हैं। अब दोनों भाई जेईई एडवांस की परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। जेईई मेन की परीक्षा में गौरव ने 85.61 प्रतिशत और सौरभ ने 89.08 प्रतिशत हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन